ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Crime : कार की इस जगह में छिपाकर ला रहे थे लाखों का गांजा

बस्तर. छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. लेकिन शातिर तस्कर आचार संहिता में भी बाज नहीं आ रहे हैं. बस्तर पुलिस ने उड़िसा सीमा पर सूखे नशे की तस्करी करते महिला समेत दो तस्कर को गिऱफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 67 किलो गांजा बरामद किया गया है. यह मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आज ओडिसा बॉर्डर पर धनपूजी फोरेस्ट नाके में एक संधिग्ध वेगनआर कार को रुकवाया, जिसमें एक महिला और पुरुष बैठे थे. पूछताछ में अपना नाम राहुल सुटवाल और अर्जीना बीबी बताया. वाहन की चेकिंग की तो पुलिस को शुरुआत में कुछ हाथ महीं लगा. जब पुलिस ने कार की सीट के निचे देखा तो पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस को 67 किलोग्राम गांजा मिला. जिसकी कीमत 6 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है.

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने मामले में आरोपी राहुल सुटवाल और अर्जीना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!