ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentछत्तीसगढ़

रायपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: विदेश से लाई जा रही थीं युवतियां, गैंग लीडर समेत 4 गिरफ्तार

रायपुर,राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर 5 फरवरी को हुए सड़क हादसे की जांच के दौरान पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में तेलंगाना और त्रिपुरा की युवतियों समेत गैंग के डीलर और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह विदेशों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करा रहा था।

हादसे से खुली रैकेट की पोल

पुलिस को इस रैकेट का सुराग वीआईपी रोड पर उज़्बेकिस्तान की युवती द्वारा तीन युवकों को टक्कर मारने के बाद मिला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अरुण विश्वकर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि ललित चंदेल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और नीलकमल साहू की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने विदेशी युवती और वकील भावेश आचार्य को रिमांड पर लिया, जहां पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं। पुलिस के मुताबिक, विदेशी युवती 30 जनवरी को उज़्बेकिस्तान से भारत आई थी और 31 जनवरी को रायपुर पहुंची थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!