ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : चलती ट्रक में लगी आग, चालक-परिचालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान

पिथौरा. महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कसीबहरा के पास चलती ट्रक में आग लग गई. ट्रक से कूदकर चालक और परिचालक ने अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में लगी है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक सरायपाली से रायपुर जा रहा था. इस दौरान कसीबहरा के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई. इस घटना में ट्रक चालक आग से झुलस गया है. उन्हें पिथौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!