ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

न्यू इनकम टैक्स बिल- 31 सदस्यीय कमेटी गठित:भाजपा सांसद बैजयंत पांडा अध्यक्ष, महुआ मोइत्रा भी शामिल

नई दिल्ली।’ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शुक्रवार को नए इनकम टैक्स बिल के लिए 31 सदस्यीय सिलेक्ट कमेटी गठित कर दी। भाजपा सांसद और ओडिशा के केंद्रपाड़ा से सांसद बैजयंत पांडा को चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी को अगले सत्र के पहले दिन रिपोर्ट सौंपनी है।

मौजूदा बजट सत्र 4 अप्रैल को समाप्त होगा। मानसून सत्र जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते में शुरू हो सकता है। कमेटी के सदस्यों में निशिकांत दुबे, जगदीश शेट्टार, पीपी चौधरी, सुधीर गुप्ता, नवीन जिंदल, अनिल बलूनी, दीपेंद्र हुड्डा, महुआ मोइत्रा, सुप्रिया सुले आदि शामिल हैं।

नए इनकम टैक्स बिल ये समिति अपनी सिफारिशें देगी, फिर सरकार कैबिनेट के माध्यम से इस पर निर्णय लेगी कि क्या इन संशोधनों को शामिल करने की जरूरत है। इसके बाद विधेयक संसद में वापस आएगा और फिर सरकार इसके रोलआउट की तारीख पर फैसला करेगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!