ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, महाकुंभ जा रहे 18 की मौत:कुली बोला- 46 साल में ऐसी भीड़ नहीं देखी

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए शाम 4 बजे से ही स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो रही थी।

रात करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनें देर हो गईं, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रेन का प्लेटफॉर्म 14 से 16 कर दिया गया था, जिससे अफरा-तफरी मच गई और यह हादसा हो गया।

घटना की जांच के लिए उत्तर रेलवे के दो अधिकारियों नरसिंह देव और पंकज गंगवार की दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सभी CCTV फुटेज सुरक्षित करने का आदेश दिया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!