ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Accident : दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें चाचा-भतीजा और एक नाबालिग शामिल है. वाहन चालक को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.  छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां छठी कार्यक्रम के लिए सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजा की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई.

इसके बाद खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. परिजनों में मातम पसर गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम किया. मौके पर पहुंचकर प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन खत्म हुआ. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह छठी कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक्टिवा से तीन लोग सब्जी खरीदने गए. लौटने के दौरान कुरुडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा सवारों को चपेट में ले लिया. हादसे में मृतक 32 वर्षीय प्रेमलाल केवट और 45 वर्षीय बच्चु केवट की मौत हो गई. वहीं तीसरा घायल बताया जा रहा है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा. मुआवजा राशि के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया.

घर में था छठी कार्यक्रम

मृतक प्रेम लाल केंवट के बड़े भाई के बच्चे का आज छठी कार्यक्रम था. कार्यक्रम में बनने वाले खाने के लिए प्रेमलाल और बच्चु आज सब्जी खरीदने गए थे. मामले में उरगा थाना पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से मासूम की मौत

दूसरी घटना, करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोंग दरहा की है. चुनाव प्रचार से लौट रहे ट्रैक्टर ने एक मासूम को चपेट में ले लिया. हादसे में 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई. घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, तीन ट्रैक्टर में ग्रामीण चुनाव प्रचार के लिए गए हुए था. जहां से वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि सरपंच प्रत्याशी का नाबालिग बेटा ट्रैक्टर चला रहा था. पुलिस मामलें में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!