ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

नगर निकाय चुनाव के बाद हुआ हमला, भाजपा पार्षद के पति और रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप

कोरबा। नगर निकाय चुनाव के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है, जहां वार्ड क्रमांक 58 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर से भाजपा से निर्वाचित पार्षद सुखविंदर कौर के पति परविंदर सिंह उर्फ सोनू सरदार और उसके भाई व पुत्र पर निर्दलीय प्रत्याशी अनीता सिंह के पुत्र गौरव सिंह पर हमला करने का आरोप लगा है। इस हमले में गौरव सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, गौरव सिंह को उनके मित्र उमेश साहू ने फोन कर बताया कि कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद गौरव सिंह प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे, जहां पहले से 10-15 लोग मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने गौरव को देखा, उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने हाथ, घूंसे, मुक्के और बेल्ट से हमला किया, जिससे बेल्ट का बकल गौरव के सिर पर लग गया और उन्हें गंभीर चोट आई।

गौरव सिंह ने बताया कि हमले के बाद उन्होंने अपने भाइयों को फोन किया, जिन्होंने आकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद जब वह थाने पहुंचे, तो इससे पहले ही निर्वाचित पार्षद के पति और उनके रिश्तेदारों ने गौरव के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी।

जब गौरव सिंह अपने परिवार के साथ थाने पहुंचे, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज की और मामले में काउंटर एफआईआर दर्ज की। गौरव का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि “तुम हमारे खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े और हमारा वोट काटने का प्रयास किए।”

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!