ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…प्रयागराज जाने वाली ट्रेन कैंसिल

रायपुर।’ रेलवे ने 19 से 23 फरवरी तक सारनाथ एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया है। ये दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी 15160 19, 20 और 21 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं, छपरा से चलने वाली 15159 भी 21, 22 और 23 फरवरी को रद्द रहेगी।

ये ट्रेन दुर्ग से छपरा का सफर प्रयागराज स्टेशन से होकर ही पूरा करती है। इस ट्रेन से महाकुंभ जाने की टिकट करवा चुके यात्रियों को अब टिकट फेयर रिफंड किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ऑपरेशनल कारणों की वजह से ये ट्रेन कैंसल की गई है। 23 फरवरी के बाद ये ट्रेन चलेगी या नहीं रेलवे ने साफ नहीं किया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!