ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, आज ही आएंगे नतीजे

रायपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। बता दें कि, 43 विकासखण्डों में 46 लात सदस्य और पंच-सरपंच चुनेंगे।

वहीं, वोटिंग खत्म होने के बाद आज ही रिजल्ट घोषित होंगे। बता देंकि, 26 हजार 988 पंच, 3 हजार 774 सरपंच, 899 जनपद पंचायत सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। वहीं, दूसरे चरण में 23,17,492 पुरुष मतदाता, 23,66,157 महिला मतदाता और 87 ‘थर्ड जेंडर’ श्रेणी के मतदाता समेत कुल 46,83,736 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नक्सली खतरे के कारण सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर दो बजे तक है और अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक है। पुलिस के मुताबिक, बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं तथा गश्त बढ़ा दी गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!