छत्तीसगढ़
ED की गिरफ्तारी के बाद लखमा को EOW और ACB की गिरफ्तारी का खतरा, याचिका दायर
बिलासपुर।’ छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को अब EOW और ACB की गिरफ्तारी का डर सता रहा है। जिससे बचने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। दरअसल, लखमा को शराब घोटला केस में ED ने गिरफ्तार किया है। ऐसे में उन्हें आशंका है कि केस में बेल मिलने के बाद भी उन्हें जेल से बाहर आने नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के 7 दिन बाद ED ने उनका रिमांड लिया और अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।



