ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव कम होने से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव

रायपुर. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तामपान में गिरावट होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के आसार है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण उत्तर से हवा आने की सम्भावना है, जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में करीब 2 डिग्री तक गिरावट होने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है। फिर भी बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग में गरज-चमक सम्भव है।

यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान

छत्तीसगढ़ में शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अम्बिकापुर में 13.6 डिग्री तापमान रहा.

राजधानी में मौसम का हाल

राजधानी रायपुर में आज सुबह से तेज धूप और ठंड हवाएं चल रही है. मौसम विभाग ने आज रायपुर में मौसम मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!