ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में धर्म और परंपराओं पर हमलावर नेताओं की निंदा की

छतरपुर।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में कहा- नेताओं का एक दल ऐसा है, जो धर्म का मखौल उड़ाता है। ये हमारे पर्व और परंपराओं को गाली देते रहते हैं। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी भेष में रहते रहे हैं। ये हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं। विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देती हैं।

पीएम ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को बालाजी का विग्रह भेंट किया। उन्होंने सनातन धर्म पर लिखी किताब और स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!