ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

चुनावी जश्न में बवाल: विजयी प्रत्याशी के समर्थकों पर मारपीट का आरोप

सूरजपुर। जनपद क्षेत्र क्रमांक 7 में बीती रात चुनावी जीत का जश्न विवाद में बदल गया। विजयी प्रत्याशी सुमित साहू के समर्थकों पर चुनावी प्रतिद्वंद्वी सुनील साहू और उनकी 18 वर्षीय पुत्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सुमित साहू, सागर साहू, बृजभूषण साहू, निर्मला साहू सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, जनपद चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सुमित साहू अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान, उनके समर्थकों और हारने वाले प्रत्याशी सुनील साहू के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बात इतनी बढ़ गई कि सुमित साहू के समर्थकों ने सुनील साहू और उनकी बेटी के साथ मारपीट कर दी। इस हमले में सुनील साहू को गंभीर चोटें आई हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!