ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पीएम मोदी ने किया एडवांटेज असम समिट का उद्घाटन, बोले- ‘दुनिया का भरोसा भारत पर’

गुवाहाटी।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन किया। यह दो दिन की इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट समिट है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा- आज दुनिया का भरोसा भारत के 140 करोड़ जनता पर है। जो पॉलिटिकल स्टेबिलिटी और पॉलिटिकल कंट्यूनिटी को सपोर्ट कर रही है।

PM ने कहा- आज भारत लोकल सप्लाई चैन को मजबूत कर रहा है। आज भारत दुनिया के अलग-अलग रीजन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रहा है। ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी और बेहतर हो रही है। बना रहा नया इंडिया मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर भी अनेक नई संभावना लेकर आ रहा है। भारत पर मजबूत होते ग्लोबल ट्रस्ट के बीच हम सभी असम में जुटे हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!