ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

मुआवजा लेकर परिसम्पत्ति खाली नहीं करने वालों पर की जा रही कार्यवाही

कोरबा 06 मार्च 2025/प्रशासन द्वारा आज कटघोरा विकासखंड के ग्राम मलगांव में शासकीय एवं निजी परिसंपत्तियों को बुलडोजर चलाकर हटाने की कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि ग्राम मलगांव के निवासियों द्वारा मुआवजा ले लिया गया है किंतु परिसंपत्तियों से अभी तक अपना कब्जा खाली नहीं किया गया है। जिससे एसईसीएल दीपका का कोल साइड का विस्तार नहीं हो पा रहा है। कटघोरा एसडीएम श्री रोहित सिंह के निर्देशन में तहसीलदार दीपका श्री अमित केरकेट्टा एवं एसईसीएल दीपका की टीम द्वारा ऐसे व्यक्तियों की परिसंपत्तियों को हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही ग्राम के सभी निवासियों को 07 दिवस का नोटिस जारी कर सभी को 07 दिवस के अंदर अपना कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सात दिवस के पश्चात परिसंपत्तियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!