ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, राजस्व निरीक्षक समेत 6 की मौत

महासमुंद, 13 मार्च 2025। महासमुंद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर के कारण हुआ, जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार राजस्व निरीक्षक समेत पूरे परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!