ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत

बलौदा बाजार। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। हादसे के बाद कार चालक ने पलारी थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जागेश्वर सेन, उनके पुत्र शिवम सेन और नवीन फेकर के रूप में हुई है। तीनों मृतक ग्राम अमेरा के निवासी थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार पलारी से ग्राम अमेरा की ओर जा रहे थे, तभी बलौदा बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक भिलाई का रहने वाला है और ठेकेदारी का काम करता है। घटना के बाद उसने तत्काल थाना पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!