ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

“अब और सहन नहीं होता…” – इंस्टाग्राम पर लिखकर युवक ने खत्म की अपनी जिंदगी

गरियाबंद. जिले में सेलून संचालक ने दुकान पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इससे पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी किया. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोला और पंखे से लटके शव को बरामद किया. पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है. यहां पैराडाइज सेलून के संचालक गोलू सेन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा. गोलू ने दुकान में पंखे पर फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस ने पैराडाइज सेलून पहुंचकर शव बरामद किया. जहां से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है.

शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. गोलू सेन (35 साल) ने सुसाइड करने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में लिखा था कि मेरी भगवान से एक ही प्रार्थना है, मरने के बाद दोबारा ऐसी जिंदगी मत देना. छुरा पुलिस जल्द ही आत्महत्या की वजह का पता लगाएगी.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!