ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव, इंसानियत फिर हुई शर्मसार

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कचरा डब्बा में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बौरीपारा स्थित सुभाष कॉन्वेंट स्कूल के पास एक किराये के मकान में कचरा डिब्बे में नवजात का शव मिला. लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को बरामद किया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!