ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कुछ ही घंटों में पुलिस ने खोला हत्या का राज, कटघोरा में पति ने ही की पत्नी की हत्या

कटघोरा। कटघोरा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह (24 मार्च 2025) एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महज कुछ घंटों में पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, आरोपी ने किया गुनाह कबूल
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी पति गिरफ्तार
डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक और साइबर टीम की मदद से हुआ खुलासा

हत्या की वजह: पारिवारिक कलह बनी मौत की वजह
जांच में सामने आया कि मृतका लता नेताम कटघोरा में किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी कर जीवनयापन कर रही थी। उसका पति अमोल सिंह नेताम (34 वर्ष, निवासी दमऊकुंडा) इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी 8 महीने से उसे और बच्चों को छोड़कर अलग रह रही थी।

इसके अलावा, लता नेताम ने एक बैंक से लोन लिया था, जिसकी वसूली के लिए बैंक कर्मी बार-बार आरोपी के गांव जाते थे। इन्हीं बातों से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!