ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
खेल

क्विंटन डि कॉक की अनोखी कैच तकनीक ने सबको चौंकाया, अब हर कोई कर रहा तारीफ

कोलकाता नाइटराइडर्स के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने बुधवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ अपने क्रिकेट ज्ञान को बखूबी अंदाज में दर्शाया। इस कारण केकेआर के विकेटकीपर की जमकर तारीफ भी हो रही है।

दरअसल, क्विंटन डी कॉक ने रियान पराग का कैच पकड़ने के लिए आसान तरीका खोजा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि वरुण चक्रवर्ती पारी का आठवां ओवर कर रहे थे। चौथी गेंद पर रियान पराग ने हवाई शॉट खेला। उनकी टाइमिंग अच्‍छी नहीं रही, लेकिन गेंद बहुत ऊंची गई।

कॉक की चतुराई काम आई

विकेटकीपिंग पर मुस्‍तैद क्विंटन डी कॉक ने सबसे पहले अपना हेलमेट उतारा और माइन (मेरा कैच) कहते हुए आगे बढ़े। चूकि गेंद काफी ऊंची गई थी, तो उस पर लगातार ध्‍यान रखना बेहद जरूरी था। क्विंटन डी कॉक ने ऐसा ही किया। उन्‍होंने अंत तक अपनी आंखे गेंद पर टिकाए रखी और दोनों हाथ आगे फैलाकर शानदार कैच लपका।

बल्‍ले से किया धमाका

विकेटकीपिंग में अपना जलवा बिखेरने के बाद क्विंटन डी कॉक ने बल्‍ले से भी धमाका किया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने केवल 61 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्‍के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। कॉक की उम्‍दा पारी की बदौलत केकेआर ने आईपीएल 2025 में पहली जीत का स्‍वाद चखा।

बता दें कि गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने केवल 17.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। क्विंटन डी कॉक को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!