ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सुकमा में मौत का तांडव: नक्सली मुठभेड़ में 16 ढेर, सुरक्षा बलों ने बरामद किए भारी मात्रा में हथियार

सुकमा में मौत का तांडव: नक्सली मुठभेड़ : छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के गोगंडा पहाड़ी में आज सुबह से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ गोगंडा पहाड़ी के उपमपल्ली इलाके में हुई, जहां डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने अब तक 16 माओवादियों के शव बरामद किए हैं. इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसमें AK-47, SLR, INSAS राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लांचर और बीजीएल लांचर शामिल हैं. वहीं 2 जवानों को मामूली चोट भी आई है.

मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2025 को जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG सुकमा और CRPF की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी. अभियान के दौरान 29 मार्च 2025 को सुबह 8 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी रही. इलाके में सुरक्षा बलों के जवान लगातार सर्चिंग कर रहे हैं. मारे गए माओवादियों की संख्या अभी और भी बढ़ने की संभावना है.

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!