ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

एस ई सी एल गेवरा, दीपका व कुसगुण्डा सहित जिले के सभी खदानों के अंदर उचित सुरक्षा व्यवस्था एवं अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने व कठोर नियम बनाने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने पुलिस अधीक्षक कोरबा एसईसीएल प्रबंधन को लिखा पत्र…. लोकल ट्रांसपोर्टरों के लिए बताया खतरा

 

Netagiri.in—-कल देर रात हुई सरायपाली बुड़बुड़ खदान में हत्या कांड के बाद जोहार छत्तीसगढ़ राजनीतिक पार्टी ने कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखते हुए खदानों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही है पार्टी से चुनाव लड़ चुके भूविस्थापित सुरेंद्र प्रसाद राठौर ने बताया जो घटना सराय पाली बुडबुड खदान में हुई है ऐसे ही घटना उसके साथ भी हो चुकी है करीब 2 वर्ष पहले इसी गिरोह ने सुरेंद्र राठौर के साथ भी गाली गलौज मारपीट करने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत भी पुलिस में की गई थी आयेदिन इस तरह के कोल माफिया छोटे-मोटे ठेकेदारों सहित लोकल ट्रांसपोर्टर पर हावी होता जा रहा है जिसे लेकर दहशत का माहौल बना रहता है एशिया की सबसे बड़ी गेवरा खदान में भी एक नामी गिरामी व्यक्ति द्वारा आए दिन गुंडागर्दी एवं कॉल ट्रांसपोर्टरों से हुज्जत बाजी की जाती है जो की पूर्व में एक कांग्रेस मंत्री से जुड़ा हुआ था जो अब वर्तमान में भाजपा के सदस्यता लेने के बाद भी उसका रंगबाज रवैया कम नहीं हुआ है आए दिन उसके द्वारा छोटे-मोटे ट्रांसपोर्टर और कोल कर्मियों को धमकाया जाता है जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा दिए गए
पत्र में लिखा गया है कि….
कोरबा छत्तीसगढ़ का एक बड़ा कोल उत्पादक जिला है जहां एशिया महादीप के दो बड़े कोयला खदान कुसमुण्डा एवं गेवरा कई दशकों से प्रदेश व देश को रौशन करने के लिए कोयले के रूप में अपनी छाती को चीर हजारों घर विस्थापन के वंश को झेलकर कुर्बानी देते हुए आ रहे है और आज भी यह सिलसिला सतत जारी है परंतु इसके एवज में आज तलक यहां के मूलनिवासियो को उचित व्यवस्था व न्याय नही मिल सका है, कोयला खदानों में कोल उत्पादन में लगी बड़ी कंपनियां यहां के मूलनिवासियों को रोजगार प्रदान करने के लिए तैयार नहीं उधर वर्षों से कोल ट्रांसपोर्ट व कोयला उठाव में लगे बड़े ट्रांसपोर्टर यहां के लोकल मुलनिवासियो को इस काम में भी टिकने नहीं देना चाहते, आये दिन खदान में बड़े ट्रांसपोर्टरों द्वारा अपने गुंडों बाउंसरों द्वारा मारपीट, चाकू बाजी जैसे बड़े घटनाओं को अंजाम देते रहते है जिससे लोकल ट्रांसपोर्टरों व कोल लिफ्टरों में भय का माहौल बना रहता है तथा इसी डर से लोकल लोग जो छोटे रूप में ट्रांसपोर्टिंग व कोल लिफ्टिंग या अन्य कामो से जुड़‌के अपना जीवकोपार्जन कर रहे भय के वातावरण में जी रहे है. गेवरा, दीपका, कुशमुण्डा माइंस के अंदर मारपीट जैसे अनेको मामले के दर्जनों एफ आई आर नजदीकी पुलिस थानों में दर्ज है, तत्काली मामला पाली खदान की है जहां कोयला उठाव को लेकर ही दो गुटों में हुए झड़प एक व्यक्ति की चाकू से मार कर हत्या कर दी गयी। गेवरा, दीपका, कुशमुण्डा खदानों में भी कभी भी ऐसी घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है, जिसको ध्यान में रखते हुए माइंस के अंदर सुरक्षा

 

 

Oplus_16908288
Oplus_16908288

व्यवस्था के उचित इंतजाम के साथ कठोर नियम बनाये जाए जिससे कि अवैधानिक रूप से खदान के अंदर अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्ण रूपसे वर्जित किया जाना चाहिए जो कि सुरक्षित व सुगम रूप से माइंस संचालन में हित कर होगा साथ ही यहां के मूलनिवासी जिन्होंने अपना राष्ट्रहित में सर्वशव न्योछावर कर दिया उनके पक्ष में एक बेहतर पहल व माहौल निर्मित हो सकेगा।

अतः श्रीमान जी आपसे निवेदन है कि गेवरा, दीपका, कुशगुण्डा खदानो में बढ़ते आपराधिक घटना पर लगाम लगाने साथ ही छेत्र के मुलनिवासियो के हित मे उचित कार्यवाही के साथ निर्देश देते हुए कठोर कार्यवाही करने के आदेश करे।

मुझे आशा और पूर्ण विश्वाश है कि आपके द्वारा इस गंभीर व आवश्यक विषयो पर विशेष ध्यान देते हुए खदान छेत्र में बढ़ते अपराधिक कृत्यों पर नियंत्रण करने व कठोर कानूनी कार्यवाही करने के आदेश के साथ माइंस छेत्र में व्यवस्था को सुधारने के निर्देश अवश्य दिए जाएंगे ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!