ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

घर के आंगन में नहा रही थी महिला सरपंच, हमलावर ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

जशपुर जिले के ग्राम पंचायत डोंगादरहा की महिला सरपंच की हत्या कर दी गई है। मंगलवार को प्रभावती सिदार जब अपने घर के आंगन में नहा रही थी तभी कुछ हमलावर अचानक घुसे। फिर हथियार से मारा और लगा रेतकर मौत के घाट उतार दिया।

मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना के बाद उत्तम सिदार के भतीजे ने प्रभावती को कोतबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दे प्रभावती के पति पूर्व सरपंच और सरपंच संघ के अध्यक्ष रहे है। प्रभावती हाल ही में चुनाव जीतकर सरपंच बनी थी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना की पुष्टि की है। तुमला पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी भी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!