ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

एमपी में कुएं की सफाई बना जानलेवा, जहरीली गैस से 8 लोगों की मौत

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। कुएं में डूबने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 6 लोगों का शव बाहर निकाला जा चुका है। घटना गुरुवार शाम को छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हो रही थी। जिसके लिए 8 लोग कुएं में उतरे थे।

जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के दौरान उतरा एक व्यक्ति दलदल में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक सात और लोग कुएं में उतरे और वे भी दलदल में फंस गए। कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ व्यक्तियों का असामयिक निधन हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल, जिला प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

कुएं की सफाई के लिए उतरा युवक

बताया जा रहा कि कुएं के बगल से नाली निकली है। उसी के रास्ते गांव का गंदा पानी कुएं में जाता है, जिस वजह से कुआं दलदल बन गया है। इसी की सफाई के लिए एक व्यक्ति उतरा था। मृतकों में राकेश पिता हरी, वासूदेव पिता आसाराम, अर्जुन पिता गोविंद, गजानंद पिता गोपाल, मोहन पिता मंसाराम, अजय पिता मोहन, शरण पिता सुखराम, अनिल पिता आत्माराम हैं। सभी मृतकों के शवों को छैगांवमाखन के अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने सभी मृतकों के परिवारों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!