ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

“मंत्री का करीबी होने का दावा कर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार”

कोरबा। जिले की उरगा पुलिस ने मंत्रियों से नजदीकी संबंधों का हवाला देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रांसफर, नौकरी दिलाने, जेल में बंद व्यक्ति को बाहर निकालने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस को लगातार ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हाल ही में, उसने सुखरीखुर्द निवासी घसिया बरेठ से सवा लाख रुपये ठग लिए। घसिया को आरोपी ने यह कहकर विश्वास दिलाया कि वह उसके बेटे को पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल से बाहर निकालवा देगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
इमाम के खिलाफ छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने लिया एक्शन उरगा थाना में बुजुर्ग व्यक्ति से धोखाधड़ी की शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी गेवरा बस्ती का निवासी शहजादा खान उर्फ राजू है, लेकिन वर्तमान में बिलासपुर के ग्राम चिल्हाटी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। आरोपी लोगों को जज और पुलिस अधिकारियों से अपनी अच्छी जान पहचान होने का भरोसा दिलाता था और उनसे ठगी करता था। इसके अलावा, आरोपी ने नगोईखार दर्री निवासी सरवंस सूर्यवंशी से आबकारी विभाग में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे। इसी प्रकार, उसने बांकीमोंगरा निवासी सुशीला महंत से उद्योग विभाग से 15 लाख रुपये का लोन दिलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी। बिलासपुर के मोपका निवासी संदीप यादव से भी सरगुजा में कार्यरत उसकी पत्नी का ट्रांसफर कोरबा कराने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे गए।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!