ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 10 अप्रैल को करेंगे एसईसीएल गेवरा का दौरा, रतनपुर में लेंगे मां महामाया के दर्शन

कोरबा। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी 10 अप्रैल को एसईसीएल गेवरा परियोजना के दौरे पर कोरबा पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर कोल इंडिया व एसईसीएल प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री 10 अप्रैल की सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर आगमन के बाद वे रतनपुर में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके पश्चात, वे कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे जहां वे एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited) की गेवरा परियोजना का दौरा करेंगे। इस दौरान मंत्री श्री रेड्डी खनन गतिविधियों की समीक्षा, उत्पादन कार्यों का जायजा और स्थानीय अधिकारियों से चर्चा भी करेंगे।

उनकी इस यात्रा को कोरबा जिले के खनिज और ऊर्जा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोल इंडिया और एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उनके आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!