ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़प्रशासनिक

आईएएस अधिकारियों के तबादले, डीके तिवारी, वरुण रूजम और कमल किशोर यादव को नई जिम्मेदारियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डीके तिवारी, जो अब तक परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, 2005 बैच के आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव, जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे, को अब प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, साथ ही निवेश प्रोत्साहन विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, 2004 बैच के आईएएस वरुण रूजम को प्रशासनिक सचिव, परिवहन विभाग तथा आबकारी एवं कर विभाग के आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे आबकारी आयुक्त, पंजाब एवं कर आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

गृह विभाग द्वारा किए गए इन प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार के कार्य संचालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!