ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा: अवैध शराब के खिलाफ कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 171 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

कोरबा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 171 लीटर कच्ची महुआ शराब व 6 पाव देसी मदिरा जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों—बालको नगर, दीपका, करतला, उरगा और दर्री—में की गई कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं कुछ फरार हैं।

सबसे बड़ी बरामदगी बालको नगर थाना क्षेत्र से हुई, जहां एक संदिग्ध वाहन से 80 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। कोरबा पुलिस ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!