ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द, माशिम ने पूरी की तैयारी

रायपुर शिक्षा मंडल द्वारा तमाम अटकलों को दूर करते हुए वर्तमान शैक्षणिक सत्र में दसवीं-बारहवीं के परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया है। माशिम द्वारा मूल्यांकन कार्य जारी है। 15 मई तक परिणाम जारी किए जाने की संभावना है। नतीजों के साथ ही माशिम मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। लेकिन यह स्थायी मेरिट लिस्ट होगी। पूर्व में भी माशिम द्वारा परिणाम जारी किए जाने के दौरान अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी की जाती रही है।

स्थायी मेरिट लिस्ट दूसरी परीक्षा के बाद: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के बाद माशिम स्थायी मेरिट लिस्ट जारी करता रहा है, लेकिन इस बार स्थायी मेरिट लिस्ट दूसरी परीक्षा के बाद जारी होगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से माशिम ने दो बार बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत मार्च में होने वाली परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए जून-जुलाई में पुनः परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके अलावा ऐसे विद्यार्थी जो परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुके हैं, लेकिन श्रेणी सुधार के लिए फिर से परीक्षा में बैठना चाहते है उन्हें भी इसकी अनुमति प्रदान की जाती है। इस तरह से प्रथम और द्वितीय दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद स्थायी मेरिट लिस्ट जारी होगी।

मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को शासन की तरफ से निश्चित धनराशि और लैपटॉप प्रदान किए जाते रहे हैं। बीते सत्र से छात्रों को लैपटॉप के स्थान पर भी धनराशि ही प्रदान की जा रही है, ताकि वे अपनी आवश्यकतानुसार लैपटॉप का मॉडल पसंद कर सकें। इस योजना का पूर्व में नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना था, जिसे पिछली सरकार ने बदलकर स्वामी आत्मानंद मेधावी सम्मान योजना कर दिया था। अब फिर से पूर्ववर्ती नाम पर इस योजना का संचालन हो रहा है। इसे लेकर बीते दिनों आदेश भी जारी हुआ था।

सीबीएसई जारी नहीं करेगा सूची

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वर्ष भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। सीबीएसई द्वारा मेरिट प्रथा को पूर्णत बंद कर दिया गया है ताकि बच्चों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे। राष्ट्रीय स्तर मेरिट लिस्ट जारी नहीं किए जाने के साथ ही विद्यालय स्तर पर भी सूची जारी नहीं की जा रही है। केंद्रीय विद्यालय भी संस्था स्तर पर मेरिट लिस्ट की घोषणा नहीं करेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!