ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

जिंदल कोल माइंस में विस्फोट से कांपी धरती, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक स्थित जिंदल पावर लिमिटेड की डोंगामहुआ कोल माइंस में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. कोयला खनन के दौरान हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए ओ. पी. फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है.

तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि गारे पेलमा कोल माइंस (4/283) में आज सुबह लगभग 11 बजे कोयला खनन करने के दौरान विसफोट से वैन के वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसके अंदर बैठे श्रमिक चपेट में आ गए. इस दौरान आयुष बिश्नोई की मौत हो गई. वहीं चंद्रपाल राठिया और उसका साथी अरुण लाल निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. थाना प्रभारी के माने तो इस विस्फोट से पत्थरों की मार से वैन का पिछला हिस्सा उड़ गया, जिसके कारण अंदर बैठे तीनों श्रमिक इसकी चपेट में आ गए.।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!