ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

“आमनेर नदी में पिकअप गिरी, दो घायल, गूगल मैप से अस्पताल पहुंचे”

 खैरागढ़. धमधा ब्लॉक के टेमरी गांव से बारातियों को लेकर आ रही एक पिकअप वाहन शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर आमनेर नदी में जा गिरी. हादसे के वक्त वाहन में 20 से अधिक बाराती सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जिंदल कोल माइंस में विस्फोट से कांपी धरती, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. अमलीपारा से धरमपुरा स्थित शनिदेव मंदिर दर्शन के लिए निकले बारातियों की पिकअप को चालक ने रिवर्स करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नदी में जा गिरी. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया.हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पुल से कूदकर नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस, डायल 112 को सूचना दी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल अस्पताल प्रबंधन को दुर्घटना की जानकारी दी. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के इंतजार में तैयार खड़ी रही, लेकिन घायलों के परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने की बजाय गूगल पर सर्च कर दाऊचौरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सिर्फ एक चिकित्सक मौजूद था.

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के लिए चालक की लापरवाही जिम्मेदार मानी जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी जनहानि टल गई.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!