ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

गृह विभाग की सर्जरी: बलौदाबाजार, दुर्ग, धमतरी समेत कई जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक

रायपुर। राज्य शासन ने आज पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की है. 20 आईपीएस अफ़सरों का तबादला कर दिया गया है. गृह विभाग ने जहां सरगुजा और राजनांदगांव पुलिस रेंज में आईजी बदले हैं, वहीं 9 जिलों में एसपी भी बदल दिए गए हैं.

इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले

  • पवन देव (भापुसे-19952004) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर के अतिरिक्त अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है.
  • अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004), पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया.
  • ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, नवा रायपुर बनाया गया. उन्हें सीसीटीएनएस/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वे 30 अप्रैल 2025 के बाद सीआईडी का कार्यभार ग्रहण करेंगे.
  • दीपक कुमार झा (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, और श्री अभिषेक शांडिल्य (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया.
  • बालाजी राव सोमावार (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का दायित्व सौंपा गया.
  • अजातशत्रु बहादुर सिंह (भापुसे-2011) को पुलिस उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, और विवेक शुक्ला (भापुसे-2012) को एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया.
  • राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, सरगुजा, विजय अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, और श्रीमती भावना गुप्ता (भापुसे-2014) को पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया.
  • सूरज सिंह (भापुसे-2015) को पुलिस अधीक्षक, धमतरी, और त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016) को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा नियुक्त किया गया.
  • अंजनेय वार्षीय (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ, और योगेश कुमार पटेल (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, बालोद बनाया गया.
  • एस.आर. भगत (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही, और विजय पाण्डे (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के पद पर तैनात किया गया.
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!