ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग का बड़ा खुलासा: आम के बगीचे में मिला अवैध शराब का जखीरा

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम खैरघट में आम बगीचा से शराब का जखीरा बरामद किया गया. यहां आरोपी हीरालाल धृतलहरे दूसर राज्य की शराब को छिपा कर रखा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

कांग्रेस का कानून व्यवस्था पर प्रदर्शन कल, डिप्टी CM साव ने किया पलटवार

जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता मैडम के निर्देश पर ग्राम खैरघट में आरोपी हीरालाल धृतलहरे के आम बगीचा पहुंची. इस दौरान पंप हाउस में छिपाकर रखा गया शराब मिला. जांच में मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की 104 पेटी कुल 936.0 बल्क लीटर जब्त किया गया.

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम1915 की धारा 34(2), 34(1)(च)59(क), 36 का मामला दर्ज किया है. आरोपी हीरालाल धृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!