ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

फ़ूड पॉइज़निंग से बीमार बच्चों के उपचार का पल पल जानकारी लेती रही ….सांसद ज्योत्सना महंत सांसद प्रतिनिधि चौरसिया ने अस्पताल पहुँचकर कर मरीजो का जाना हाल परिजनों से पूछा कुशलक्षेम

 

netagiri.in—कोरबा लोकसभा के रामपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत भैसमा के आश्रित ग्राम पहरीपारा के ग्रामीण स्व बिसाहूदास महंत चिकित्सालय में उपचार करा रहे फ़ूड पॉइज़निंग से बीमार हुए 38 बच्चों और 5 पुरुष 5 महिला की स्वास्थ्य की जानकारी माननीय सांसद ज्योत्सना महंत पल पल लेती रही।
सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया ने मरीजो से मिलकर उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना। बीमार हुए 38 बच्चों में से 31 बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है शेष बच्चों का उपचार जारी है। वही 5 महिला व 5 पुरुष मरीज का भी उपचार चल रहा है जिन्हें जल्द ही डिसचार्ज कर दिया जाएगा ।
मेडिकल कालेज के डीन डॉ सहारे, चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ गोपाल कंवर, उप अधीक्षक डॉ जाटवर के निर्देशन में चिकित्सको व नर्सिंग स्टाफ की टीम ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया ने इन सभी का आभार जताया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!