ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

नेवी का दम: अरब सागर में दागी गईं एंटी-शिप मिसाइलें, किश्तवाड़ में सेना की वर्दी पर सख्ती

पहलगाम/नई दिल्ली।’ जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। किश्तवाड़ में जिला प्रशासन ने सेना की वर्दी की बिक्री, सिलाई और स्टॉक करने पर रोक लगा दी है।

इस बीच सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए हैं। कुपवाड़ा के कंडी खास इलाके में अज्ञात हमलावर ने 45 साल के गुलाम रसूल मगरे को उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

उधर, नौसेना ने अरब सागर में कई एंटी शिप फायरिंग ड्रिल की। खास बात यह है कि इस दौरान दागीं गई मिसाइलों से सटीक निशाना लगाया जा सकता है। नौसेना ने कहा कि हम देश की समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन शनिवार रात LoC पर फायरिंग की। ये फायरिंग टूटमारी गली और रामपुर सेक्टर पर की गई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!