छत्तीसगढ़
कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के 55 यात्री वापस लौटे, महिलाओं-बच्चों ने साझा की ‘पहलगाम’ की दर्दनाक यादें
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों से यात्रा पर गए 55 यात्री आज वापस लौट आए हैं. इन यात्रियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों से मिलकर राहत की सांस ली. वे सभी ममता ट्रेवल्स के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे. यात्रा के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद सभी पर्यटक वहीं रुक गए थे और अब अपनी यात्रा पूरी कर वे रायपुर लौटे हैं.




