ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव गहरा गया है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस अहम बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब रक्षा मंत्री ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर पाकिस्तान से निपटने के लिए लिए गए प्रमुख निर्णयों पर गहन विचार-विमर्श किया था। माना जा रहा है कि बैठक में नियंत्रण रेखा (LoC) पर जारी हालात, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम और पाकिस्तान को दी जाने वाली जवाबी रणनीति पर चर्चा होगी।

पाकिस्तानी सेना ने चौथी बार तोड़ा संघर्ष विराम

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार चौथी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि 27-28 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के पास नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का “तेजी से और प्रभावी तरीके से” जवाब दिया।

पहलगाम हमला: घाटी में सबसे बड़ा आतंकी हमला

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन मैदान में आतंकियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय कश्मीरी नागरिक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से यह कश्मीर घाटी में सबसे भीषण आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है। इस हमले ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!