ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

इंसाफ भी बिकाऊ? एएसआई पर लापता बेटी की तलाश के लिए 20 हजार रुपये मांगने का आरोप

बिलासपुर। जनता की रक्षा के लिए पुलिस होती है, लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो उससे क्या ही न्याय की उम्मीद रखी जाए. एक ऐसा ही पुलिस की खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां चार महीने से गुमशुदा बेटी की शिकायत के बाद भी मां बार-बार पुलिस थाने के चक्कर काट रही है. लेकिन पीड़िता को अब तक उसकी बेटी नहीं मिल सकी है. वहीं, बेटी को खोजने के लिए महिला से रिश्वत मांगने का भी मामला सामने आया है. पीड़िता ने एएसआई पर 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, कोटा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है. घटना के बाद से पीड़िता लगातार कोटा थाना के चक्कर काट रही थी और पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगा रही थी. इसी दौरान थाने में पदस्थ एएसआई हेमंत पाटले ने महिला से कहा कि उनकी बेटी का लोकेशन राजस्थान में मिला है और उसे वापस लाने के लिए भारी खर्च आएगा.

एएसआई हेमंत पाटले ने पीड़िता से बेटी को वापस लाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की, हालांकि महिला ने 20 हजार रुपये दे भी दिए हैं. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि लोकेशन मिलने के बाद बेटी को वापस लाने के नाम पर यह रकम ली गई है, जो अब पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया है. अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!