ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पत्नी को तलाक देकर की दूसरी शादी, पुलिस ने आरोपी को भोपाल में किया गिरफ्तार

दुर्ग। तीन तलाक के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मोहम्मद रईस खोखर को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कसारीडीह निवासी रेशमा फातिमा ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 16 नवम्बर 2023 को कसारीडीह निवासी मोहम्मद रईस से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। विवाह के समय रेशमा की मां ने वर पक्ष को 1,07,786 रुपये नगद, सोना-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामग्री उपहार स्वरूप दी थी।

निकाह के बाद रेशमा अपने पति के साथ नागपुर, महाराष्ट्र से कसारीडीह आकर रहने लगी थी। लेकिन कुछ ही दिनों में पति का व्यवहार बदल गया और बिना किसी वजह के रेशमा से झगड़े होने लगे। पीड़िता के अनुसार, 18 दिसम्बर 2024 को मोहम्मद रईस ने उसे तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता तोड़ दिया और फिर किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुस्लिम विवाह अनुच्छेद की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी भोपाल के टीपी नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया और विधिवत प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!