ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन पर आईबी चीफ की पैनी नजर

रायपुर। देश में आतंकी हमले के अलर्ट और छत्तीसगढ़ में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच खुफिया एजेंसी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के प्रमुख तपन डेका सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। उनके दौरे को बेहद संवेदनशील और रणनीतिक माना जा रहा है। तपन डेका रायपुर में राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक करेंगे और सुरक्षा हालातों की समीक्षा करेंगे।

बताया जा रहा है कि डेका का यह दौरा बीजापुर जिले के कुर्रेगुटा पहाड़ी क्षेत्र में जारी नक्सल ऑपरेशन के मद्देनज़र बेहद अहम है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र और तेलंगाना की पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी शामिल हैं। पिछले 8 दिनों से चल रहे इस संयुक्त अभियान में 10 हजार से अधिक सुरक्षाबल तैनात हैं।

29 April Horoscope : इस राशि के जातकों का बन रहा है नौकरी में तरक्की के योग, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन …

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!