ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पहलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट: NSA डोभाल और तीनों सेना प्रमुखों के साथ PM की अहम बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुलाई गई दूसरी CCS मीटिंग है। पहली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी।

CCS की बैठक के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की बैठक भी होगी, जिसे सुपर कैबिनेट भी कहा जाता है। इसके बाद आर्थिक मामलों की समिति और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है।

पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों, NSA अजीत डोभाल, और CDS अनिल चौहान के साथ लगभग डेढ़ घंटे की हाई लेवल बैठक की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सेना को फ्री हैंड दिया और कहा कि कार्रवाई का तरीका, समय और लक्ष्य सेना ही तय करेगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!