ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

मोबाइल कैमरा ऑन और शव फंदे पर: आत्महत्या या कोई और राज़? पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक 38 वर्षीय कृषि केंद्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक ने अपना मोबाइल कैमरा टेबल पर सेट कर कान में ईयरफोन लगाकर इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी घटना देवभोग मांझी पारा की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जितेंद्र कुशवाहा (38 वर्ष) है. वह मैनपुर निवासी रिटायर्ड कृषि विस्तार अधिकारी R.D. कुशवाहा का इकलौता बेटा था. मृतक के परिवार में पत्नी और 2 बच्चे भी हैं. वह सप्ताह में 2 से 3 दिनों के लिए किराए के मकान में देवभोग आया करता था.

रोजाना की तरह जितेंद्र का निजी स्टाफ आज सुबह मकान का दरवाजा खटखटाया, कॉल भी लगाया. डेढ़ घंटे बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने परिजनो और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मृतक के पिता और पुलिस मौके पर पहुंचे. देवभोग पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो जितेंद्र का शव फंदे पर लटकते मिला.

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मामले में पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है. जिस तरह से मोबाइल टेबल में रखा हुआ है, कान में इयर फोन लगा हुआ है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना के वक्त किसी से वह ऑनलाइन या कॉल से जुड़ा हुआ था. फिलहाल मृतक के मोबाइल को जप्त कर जांच की जा रही है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!