ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
jobदेश

सरकारी नौकरी का मौका: यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली, 2 मई 2025 — सरकारी बैंक नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने असिस्टेंट मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण और योग्यता
1. असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट):
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास CA/CMA(ICWA)/CS की डिग्री या फाइनेंस में MBA/MMS/PGDM/PGDBM में स्पेशलाइजेशन होना चाहिए।

2. असिस्टेंट मैनेजर (आईटी):
इस पद के लिए B.E./B.Tech/MCA/M.Sc (IT)/M.Tech या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड M.Tech की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, एआई या साइबर सुरक्षा जैसे विषयों में स्पेशलाइजेशन होना चाहिए।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 22 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 से की जाएगी।)

कैसे करें आवेदन
यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।

“New Registration” पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।

आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।

फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹850

अनुसूचित जाति/जनजाति/दिव्यांग: ₹175

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!