ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार का नया अध्याय: सीएम साय आज से करेंगे जिलों का औचक निरीक्षण

रायपुर। जनता की समस्या के समाधान के लिए आज से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की आज से शुरुआत होने जा रही है। लेकिन इस बार स्वरूप बदल गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से अकास्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य आम जनता तक सीधे पहुंच बनाकर, योजनाओं के ज़मीनी हालात की जानकारी लेना और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। सुशासन तिहार के इस तीसरे चरण के तहत 31 मई तक प्रदेशभर में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!