ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

DEO ऑफिस में ACB का छापा, घूस लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार…

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O.) कार्यालय में आज ACB ने छापेमार कार्रवाई की है. ACB ने यहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 मोहम्मद फरीद फारुखी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने ACB में शिकायत की थी कि उसे DEO कार्यालय में विभागीय कार्य करने के एवज में रिश्वत देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. पीड़ित ने बताया कि पहले ही आरोपी ने उससे 5,000 रुपये ले लिए हैं. इसके बाब और 10,000 रुपये की और मांग कर दबाव बनाया जा रहा है. शिकायत मिलने पर ACB की टीम ने आज योजनाबद्ध तरीके से आरोपी फारुखी को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!