ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

PM आवास योजना में लेन-देन नहीं चलेगा, CM साय ने दिए कलेक्टर को सस्पेंड करने के संकेत

कोरबा। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की आज शुरुआत हो चुकी है. इसके तहत सभी जिलों में समाधान शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. इस दौरान सीएम साय समाधान शिविरों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. सीएम साय पहले सक्ती के करिगांव में पहुंचे थे. वहां सौगातों का पिटारा खोलने के बाद सीएम साय कोरबा के मदनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया. इसी बीच उन्होंने PM PM आवास योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है.

सीएम विष्णुदेव साय ने कोरबा के मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में पीएम आवास योजना में किसी प्रकार के लेन-देन (रिश्वतखोरी) होने पर जिले के कलेक्टर पर गाज गिरने की बात कही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी प्रकार की लेन-देन की शिकायत मिलने पर अब सीधे कलेक्टर को सस्पेंड किया जाएगा. हालांकि उन्होंने इस मामले में अब तक उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलने की भी बात कही.

वहीं जल जीवन मिशन को लेकर भी सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिना जलस्त्रोत जानें कई जगहों पर पानी की टंकी लगा दी. हमारी सरकार इनका सुधार कर रही है. इसके बाद हर घर पानी पहुंचेगा. बता दें कि सीएम साय ने कोरबा के मदनपुर में लोगों से मुलाकात कर लगभग सभी आवेदनों का निराकरण किया. इससे पहले आज सीएम साय ने सक्ती जिले के करिगांव में सौगातों का पिटारा खोला. यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया पंचायत भवन के निर्माण से लेकर मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणाएं की.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!