ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

अधेड़ और युवती की रहस्यमयी मौत, पुलिस जांच में जुटी

धरसींवा। बेमेतरा जिले के चटवा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रायपुर के धरसींवा निवासी एक 50 वर्षीय अधेड़ और 19 वर्षीय युवती की लाश एक ही फंदे से पेड़ पर लटकी हुई मिली है. दोनों के शव एक साथ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह मामला बेरला थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मृतक रामजी साहू धरसींवा के कूंरा गांव में गिफ्ट सेंटर संचालित करता था. मृतिका भी कुछ वर्षों से उसी गिफ्ट सेंटर में कार्यरत थी. रामजी की पत्नी कूंरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है.

बेरला थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने चटवा गांव के एक पेड़ पर दो शव लटके हुए देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया गया. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!