कोरबा 09 नवंबर 2021/एक ही जगह पर लंबे समय से पदस्थ आरआई और पटवारियों का स्थानांतरण किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में जिले में पदस्थ सभी आरआई और पटवारियों के पदस्थापना की जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। प्रशासनिक सुविधा के दृष्टिकोण से लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने बैठक में अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन की जानकारी राजस्व अधिकारियों से ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के भवन निर्माण प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और समय सीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए । कलेक्टर ने स्कूलों में स्किल डेवलपमेंट के कोर्स के बारे में भी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी से ली। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए कुशल बनाने और उनके कौशल विकास करने पर भी जोर देने के लिए कहा। समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, प्रभारी अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले में कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी सीएमएचओ डॉ. बोडे से ली। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के निर्देश सीएमएचओ और सभी जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कोविड वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेशन सेंटर के साथ मोबाइल टीम गठित कर अधिक लोगों को टीका लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अभी तक वैक्सीन लगाने से रह गए लोगों की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संकलित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए गांव वार तथा वार्ड वार योजना बनाकर वैक्सीनेशन टीम लगाने के भी निर्देश दिए।
Related Articles
CG Crime News : देर रात महिला पर चाकू से हमला, दर्दनाक हत्या के बाद इलाके में सनसनी’ पुलिस की जांच जारी
October 18, 2026
छत्तीसगढ़ में ठंड दिखा रही असर, रायपुर की सुबह-शाम सर्द, अगले पांच दिनों में और गिरेगा पारा
October 25, 2023
कपड़े का फंदा बनाकर झूली:कोरबा में गुपचुप का ठेला लगाती थी; छत्तीसगढ़ी में सुसाइड नोट लिखा
April 18, 2025
चायनीज मांझे का कहर: बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
February 14, 2025


