ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सीजी में नक्सलियों का बड़ा हमला, 5 बहादुर जवान शहीद

बीजापुर : बीजापुर इलाके में कर्रेरगुट्टा ऑपरेशन के बीच सीमा से लगे तेलंगाना में नक्सलीयों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हमला करते हुए अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुई सुरक्षा बलो को निशाना बनाया है। कर्रेरगुट्टा ऑपरेशन के दौरान, जब तेलंगाना पुलिस के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, उसी दरमियान नक्सलियों ने वाजेड इलाके के पास आईडी ब्लास्ट कर दिया।

बताया जा रहा है कि, तेलंगाना और बीजापुर की सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट में अब तक 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। मुठभेड़ में सीसी मेम्बर चंद्रना और SZCM बंडी प्रकाश समेत कुल 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। बीजापुर के उसूर क्षेत्र के लंकापल्ली क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है।

वहीं हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए इलाके में मुठभेड़ शुरू कर दी है। बहराल मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबल नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हांलाकि अब तक इस मामले में अधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!